फतेहपुर, मार्च 15 -- फतेहपुर। राधानगर थाना के विनोबा नगर में आपसी विवाद के चलते लाठी-डंडे और सरिया से हमला कर दिया गया। पीड़ित रमेश गिहार ने कि शनिवार देर रात करीब 11 बजे आरोपी उसके घर पहुंच गए। उस समय उसका 12 वर्षीय पुत्र आशु और पुत्री मुस्कान घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। हमले में दोनों बच्चे गंभीर घायल हो गए। थाना प्रभारी विनोद मौर्या ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...