बरेली, मार्च 15 -- बच्चों पर बुखार के साथ ही पेट की बीमारियों का हमला बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में हो रहे बदलाव और दिन-रात के बढ़ते तापमान के बीच बच्चों पर बुखार के साथ ही पेट की बीमारियां हमलावर हो गई है। उल्टी, दस्त पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार और पेट की बीमारी से पीड़ित बच्चों को लेकर घरवाले इलाज कराने पहुंचे। स्वास्थ्य मेले में लोगों को अगले सप्ताह से शुरू हो रहे सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई। सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन लगवाने के लिए किशोरियों को माता-पिता या अभिभावक का सहमति पत्र लाना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.