बरेली, अप्रैल 19 -- बच्चों पर बुखार का हमला हुआ तेज, डायरिया के मरीज बढ़े बरेली। वरिष्ठ संवाददाता गर्मी के बढ़ते असर के चलते बुखार समेत कई बीमारियों का हमला बढ़ता जा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार और डायरिया पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य मेले में मलेरिया के लक्षण वाले 21 लोगों की किट से जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह बताया कि स्वास्थ्य मेले में तीन नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.