बरेली, फरवरी 18 -- तापमान में लगातार हो रहे बदलाव और मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते बच्चों पर बुखार, डायरिया समेत कई बीमारियां हमलावर हो गई है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में एक बार फिर बीमार बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। मंगलवार को बच्चा वार्ड में 24 बच्चे भर्ती थे जिसमें 14 डायरिया पीड़ित है। इसमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीते करीब एक सप्ताह से लगातार दिन में तेज धूप हो रही है। इसके चलते दिन के तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं शाम होने के साथ ही तापमान गिर रहा है। मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से बच्चों पर बीमारियों के हमले का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को ओपीडी में 70 से अधिक बीमार बच्चे पहुंचे। अधिकांश बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त से पीड़ित रहे। वहीं जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में 24 बच्चे भर्ती हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.