बच्चों पर आफत! टीचर की पिटाई से लखनऊ में कान का पर्दा फटा, मेरठ में 40 सेकेंड में 17 थप्पड़
लखनऊ, अगस्त 28 -- लखनऊ और मेरठ में दो बच्चों के साथ स्कूल में ही टीचरों ने हैवानियत की है। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के खेल शिक्षक ब्रजेश मिश्रा ने 12वीं के छात्र को कई तमाचे जड़े और जमकर पीटा। छात्र के कान का पर्दा फट गया और उसे सुनाई देना बंद हो गया। यह आरोप लगाते हुए छात्र के पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ गोमतीनगर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। उधर, मेरठ के हस्तिनापुर में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में एक टीचर ने छात्र को 40 सेकेंड में 17 थप्पड़ बरसाए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र विनयखंड निवासी मयंक द्विवेदी है। उनके पिता अनिल शास्त्री के मुताबिक बेटा केंद्रीय विद्यालय की गोमतीनगर शाखा से कक्षा 12-बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.