मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- बंदरा। रामपुरदयाल स्थित मध्य व कन्या विद्यालय समेत विभिन्न जगहों पर सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वामी विवेकानंद की पेंटिंग बनाई। रामपुरदयाल में युवा संस्कृति संगठन के अध्यक्ष धीरज कुमार ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वहीं, प्रधान शिक्षक सूरज कुमार ने विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारने व विद्यार्थियों को सही दिशा देने का संकल्प दिलाया। मौके पर एचएम सूरज कुमार, बैंजु कुमारी, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, राकेश कुमार, कुंदन कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.