बच्चों ने स्वयं चरखा चलाकर काता सूत
प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- गांधी-शास्त्री जयंती पर महर्षि अरविंद विद्या निकेतन अल्लापुर में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रार्थना सभा में बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को चरखा और सत्य-अहिंसा के प्रतीक के रूप में स्मरण किया तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के 'जय जवान जय किसान' के नारे को पूरे जोश के साथ दोहराया। छात्रों ने देशभक्ति गीत, लघु नाटिका और भाषण प्रस्तुत किए। बापू के जीवन दर्शन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता तथा शास्त्रीजी के सादगीपूर्ण जीवन से जुड़ी कहानियों का वाचन किया गया। कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों ने स्वयं चरखा चलाकर सूत कातने का अनुभव किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: गांधी व शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया देशसेवा का संकल्प यह भी पढ़ें- केपी उच्च शिक्षा संस्थान में गांधी-शास्त्री जयंती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.