सिमडेगा, अक्टूबर 2 -- बानो, प्रतिनिधि। विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय लचरागढ़ में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन समिति के सह सचिव रिक्की अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू ने संयुक्त रूप से बापू के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धा-पुष्प अर्पित कर किया। मौके पर रिक्की अग्रवाल ने बापू के विचारों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। आचार्य अर्जुन महतो, शिविरचंद नायक, बिमला देवी और प्रगति कुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गांधी जी के जीवन दर्शन, उनके आदर्शों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर बच्चों के बीच चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- चिरंजीवी स्कूल में मनाई गई गांधी जयंती बापू के स्वच्छ भारत क...