सोनभद्र, अप्रैल 13 -- रामगढ़। चतरा ब्लाक के रामगढ़ कस्बे में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी चतरा अशोक कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। चतरा ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के माध्यम से ब्लाक संसाधन केंद्र रामगढ़ से रैली का प्रारंभ करते हुए रामगढ़ कस्बे में भ्रमण किया। रैली के दौरान बच्चों ने अब न करों अज्ञानता की भूल हर बच्चे को भेजों स्कूल, अनपढ़ होना है अभिषाप अब न रहेंगे अंगूठा छाप, जैसे प्रेरक नारे लगाते हुए रामगढ़ कस्बे का भ्रमण किया। इस मौके पर एआरपी रामनरायण पांडेय, सुजीत कुमार, रामदास जायसवाल, आनन्द पांडेय, विनोद कुमार चौबे, निशांत सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली यह भी पढ़ें- रैली निकाल कर अभिभावकों को किया जागरूक
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.