सोनभद्र, मई 21 -- डाला। उपक्रम संस्था ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बुधवार की शाम सलाईबनवा में बच्चों एवं अभिभावकों के साथ एक विशेष समुदाय और बाल सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया। दिल्ली से आईं नीता, मधु एवं रीना ने संस्था से बच्चों के साथ किए जा रहे कार्यों को समझा और बच्चों से संवाद किया। कार्यक्रम की शुभांरभ सीनियर प्रोग्राम एसोसिएट नूतन मेहरोत्रा के खिचड़ी कहानी के रोचक रीड-अलाउड से हुई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कहानी सुनी एवं प्रश्नों के उत्तर दिए तथा अपनी रचनाओं को सुनाया। अध्यापकों ने बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को बताया कि वे अपना ध्यान रखें। लू में बाहर न निकलें। इस मौके पर संस्था की सह-संस्थापक चन्द्र किरण तिवारी, तूलिका, प्रेमलता, अवधेश, उपासना, श्लेष आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...