बच्चों ने सीखे सेवा और अनुशासन के गुर
सुल्तानपुर, अगस्त 10 -- दोस्तपुर, संवाददता सीएल इंटर कॉलेज छीतेपट्टी में सोमवार को भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से तृतीय सोपान जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उन्हें सेवा, अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम के गुणों की जानकारी दी गई।शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्हें विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने, दूसरों की सहायता करने और समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी दोस्तपुर नारद मुनि सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनमें अनुशासन और सेवा भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.