पिथौरागढ़, फरवरी 9 -- पिथौरागढ़। चंडाक मार्ग में आईस संस्था और हरेला ने संयुक्त रूप से कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को साहसिक खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। बीते रोज आईस के वासू पाण्डेय के नेतृत्व में बच्चों ने रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग एवं जुमरिंग से संबंधित तकनीकी व व्यवहारिक ज्ञान के बारे में जानकारी हासिल की। बाद में 16 बच्चों ने 35 मीटर ऊंची प्राकृतिक चट्टान पर सफलतापूर्वक रैपलिंग का अभ्यास भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...