जौनपुर, फरवरी 25 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र से आए कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने बच्चों को आधुनिक कृषि तकनीकों, योजनाओं और वैज्ञानिक खेती के तरीकों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को नैपियर घास, गेहूं की उन्नत प्रजातियां, मल्चिंग तकनीक, स्प्रिंकलर सिंचाई, मधुमक्खी पालन, औषधीय खेती, पोषण वाटिका, जैविक खाद, ग्रीन हाउस, पालीहाउस हाईटेक नर्सरी और एकीकृत कृषि प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों को विभिन्न कृषि मॉडल प्रत्यक्ष दिखाए गए, जिससे उन्हें उत्पादन क्षमता बढ़ाने के व्यावहारिक उपाय समझ आए। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने शहीद स्मारक धनियांमऊ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.