भागलपुर, सितम्बर 2 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला के प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी ने मंगलवार को बच्चों को कक्षा-कक्ष से बाहर ले जाकर प्रकृति और स्थानीय कृषि से जोड़ते हुए शैक्षणिक गतिविधि कराई। बच्चों ने आम के पेड़ और मक्का की फसल का प्रत्यक्ष अवलोकन कर उनके बारे में व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की। प्रधान शिक्षक ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई केवल किताबों और कक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...