जौनपुर, फरवरी 3 -- जौनपुर, संवाददाता। पीएम श्री योजना के तहत बच्चों को व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शैक्षिक एक्सपोजर विजिट किया। इस मौके पर बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर बनास डेयरी अमूल फूलपुर वाराणसी के लिए रवाना किया। इस शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्किल डेवलपमेंट, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, उद्यमिता की समझ तथा स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। बच्चों को जानकारी दी गई कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ाकर भविष्य में देश की अर्थव्यवस्था को किस प्रकार सशक्त किया जा सकता है। भ्रमण में जिले के 38 पीएम श्री विद्यालयों के सौ चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों के साथ संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.