बच्चों ने सीएम का लाइव प्रसारण देखा
अल्मोड़ा, अगस्त 10 -- अल्मोड़ा। पीएम श्री राआइंका हवालबाग में बच्चों ने सीएम धामी के 'युवा विद्यार्थी मंथन' कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में सीएम की ओर से संवाद भी किया गया। एक विद्यार्थी ने नियमित रूप से खेल के वादन को विद्यालयों में अनिवार्य करने का सुझाव दिया। कुछ विद्यार्थियों ने कौशल विकास के लिए और अधिक सुविधाएं विकसित करने को कहा। यहां प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल, मदन सिंह, टीडी भट्ट, सुनीता बोरा, तृप्ति बोरा, राकेश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.