बाराबंकी, जनवरी 2 -- बाराबंकी। नव वर्ष के अवसर पर हजाराबाग स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के दिव्य शक्ति भवन सेवा केंद्र पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे मुन्हें बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। जिसे लोगों ने खूब सराहा। शहर के हज़ाराबाग स्थित दिव्य शक्ति भवन सेवा केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ राजयोगिनी माधुरी दीदी ने सभी को बधाई दी। कहा कि पुराना साल तो जा रहा है इसके साथ साथ अगर हम अपने पुराने स्वभाव संस्कार को भी विदाई देंगे तो नई दुनिया अर्थात स्वर्णिम सतयुगी सृष्टि आने में देर नहीं है। नव वर्ष के अवसर पर हमें अपनी कोई कमी कमजोरी समाप्त करने का संकल्प लेना है। इस मौके पर सेवा केंद्र की संचालिका बीके अनुराधा दीदी ने व प्रीति दीदी ने सभी को प्रसाद वितरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...