रुडकी, दिसम्बर 20 -- बसेड़ी के एचआर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय साइंस प्रोजेक्ट वर्कशॉप नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्ट्स बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इनमें कई प्रोजेक्ट्स को शिक्षकों की सराहना मिली। डायरेक्टर मीनाक्षी अग्रवाल ने वर्कशॉप की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। छोटे छोटे प्रयोगों के माध्यम से रुचिकर बनाकर इसे समझाया जाए, तो बच्चे आसानी से इसे सीख सकते हैं। प्रिंसिपल अनीश सिंघल ने कहा कि छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, तार्किक सोच और समस्या समाधान कौशल को विकसित करना जरूरी है। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य यही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...