सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ बीआरसी के पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या शोहरतगढ़ के बच्चों ने रविवार को शैक्षणिक भ्रमण पर कपिलवस्तु के लिए रवाना हुए। इनके वाहन को चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को भ्रमण से सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का मौका मिलता है। बच्चों को ज्ञानार्जन के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया। पीएमश्री विद्यालय के विद्यार्थियों की टीम ने कपिलवस्तु में ऐतिहासिक धरोहर बौद्ध स्तूप, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय आदि स्थानों का भ्रमण कर सांस्कृतिक, धार्मिक, भौगोलिक, सामाजिक ज्ञान के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक परमानन्द श्रीवास्तव, मोहम्मद रफीक, शैलेंद्र कुमार, भूमिका द्विवेदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.