प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- कटरागुलाबसिंह, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह माता बिरजा देवी पब्लिक स्कूल सराय भूपति के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बंटोरी। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, संगीत, एकांकी और लोक विधाओं के माध्यम से सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से नन्हें बच्चों ने प्रस्तुत किया। वार्षिकोत्सव रविवार देरशाम धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. उदयभान सिंह, डॉ. अलका सिंह और प्रबंधक लालजी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। क्षेत्रीय विधायक जीतलाल पटेल भी कार्यक्रम में पहुंचे। संचालन विपिन पांडे ने किया। सभी अतिथियों का विद्यालय के निदेशक अमन सिंह ने आभा...