बच्चों ने विचारों को चित्रों के माध्यम से किया प्रस्तुत
सोनभद्र, सितम्बर 22 -- म्योरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत म्योरपुर ब्लॉक के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत कैसा हो और जन-जन में सेवा भाव कैसे विकसित हो विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने अपने विचारों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर संकुल स्तर पर प्रतियोगिता कराई गई। यह भी पढ़ें- Gaya News: आमस में हुई प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता संकुल स्तर से चयनित कुल 110...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.