सोनभद्र, जनवरी 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को निपुण भारत मिशन की मंशानुरूप और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रांगण में गुरुवार को एक भव्य बाल पुस्तक मेला एवं रीडिंग कैम्पेन का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की पहल पर बेसिक शिक्षा विभाग और अवादा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के 900 मेधावी छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जागृति अवस्थी और विशिष्ट अतिथि मधुलता अवस्थी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सीडीओ ने अवादा फाउंडेशन, उपक्रम फाउंडेशन और देवी फाउंडेशन की तरफ से लगाए गए पुस्तक स्टालों का अवलोकन किया और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पुस्तकालयों के लिए उपलब्ध कराई गई कक्ष...