बच्चों ने वन्य जीवों पर बनाया रंगोली और लिखा स्लोगन
समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- पूसा, निज संवाददाता। प्रावि ग्रामीण प्रतिष्ठान बिरौली, पूसा में बुधवार को वन्य जीव सप्ताह का आयोजन किया गया। एचएम सूर्यप्रकाश के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में रंगोली व स्लोगन के माध्यम से बच्चों को वन्य जीव संरक्षण की जानकारी दी गई। मौके पर एचएम ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 2 से 8 अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष वन्य जीव सप्ताह का थीम है आवासों को जोड़ना, फलता फूलता वन्य जीव रखा गया है। वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर नई पीढ़ी को प्रकृति व वन्य जीव संरक्षण से जोड़ने की पहल की गई है। यह भी पढ़ें- वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी : संजीव वहीं शिक्षक आमिर अली इमाम की देखरेख में इको क्लब के बच्चों ने एक विद्यालय, एक घोंसला अभियान के तहत पंक्षियों के लिए घोंसले बनाए। इधर शिक्षिका आशियाना के नेतृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.