बच्चों ने लिया माता-पिता के सम्मान का संकल्प
बुलंदशहर, जुलाई 15 -- सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में मातृ-पितृ वंदन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुधा गोयल,अध्यक्ष हरसरन शर्मा, प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद गोला, उप प्रबंधक सुमन एवं प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष के साथ संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।मुख्य अतिथि सुधा गोयल ने कहा कि माता-पिता का सम्मान भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में परिवार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग ने विद्यालय द्वारा संस्कार आधारित शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन प्रीति त्यागी ने किया। इस अवसर पर अनिरुद्ध शास्त्री, सतीश चंद्र गर्ग, माधुरी गर्ग, जुगल किशोर बंसल, प्रधानाचार्य केपी सिंह सहित अन्य अतिथि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.