अररिया, जनवरी 1 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। ठंड व कोहरे के बीच शहर के बच्चों ने नववर्ष का जश्न लायंस चिल्ड्रेन पार्क में धूमधाम से मनाया। गुरुवार की सुबह से ही बच्चों की भीड़ लायंस चिल्ड्रेन पार्क में जमा हो गई। बच्चों ने अपने-अपने अभिभावकों संग पार्क में खूब लुत्फ भी उठाया। पार्क में लगे दर्जनों झूलों पर बच्चे झूला झूल रहे थे। ठंड का असर बच्चों पर नहीं झलक रहा था। नववर्ष के स्वागत के लिए बच्चों ने पार्क में खाना बनाया एवं जमकर नृत्य संगीत पर डांस किया। बच्चों के इस कार्य में परिजनों ने बेखूबी से साथ निभाया। इस मौके पर अभिभावक पवन कंदोई, दीपक खुद्दीवाला, मनोज सिंह,वीरू डागा आदि ने बताया कि ठंड के मौसम के चलते वे नेपाल व बंगाल का कार्यक्रम रद्द कर बच्चों को चिल्ड्रेन पार्क ले आये है,जहां बच्चों ने जमकर नववर्ष का लुफ्त उठा रहे है। कहा कि वैस...