ललितपुर, फरवरी 28 -- ललितपुर। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में छात्र-छात्राओं ने सहपाठियों के साथ प्राकृतिक रंगों और फूलों से होली खेली। उन्होंने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय में गेंदा, टेसू, गुड़हल, गुलाब, चमेली के फूलों से आकर्षक रंगोली सजाई। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक वीर सिंह ने बच्चों को बताया कि होली का पर्व भाईचारे का पर्व है। कैमिकलयुक्त रंगों के प्रयोग से बचे। ऐसे रंग नुकसानदेह होते हैं। हर्बल रंग महंगे जरूर मिलते हैं, लेकिन इनके फायदे भी अनेक हैं। इन प्राकृतिक रंगों से त्वचा मुलायम बनी रहेगी और सौन्दर्य में भी निखार आता है। प्राकृतिक रंगों में गेंदा, टेसू, गुलाब व अन्य तमाम फूलों की खुशबू भी आएगी। इन फूलों से ही हर्बल रंग तैयार किए जाते हैं। फूलों से बने रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.