कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद बुधवार को कंपोजिट विद्यालय सरसवां में शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाते हुए ग्रामीणों को विद्यालय से जुड़ने का संदेश दिया।रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक-चंदन एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गई। इस अवसर पर विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम भी उल्लासपूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया, जिससे नए सत्र की शुरुआत उत्साह के साथ हो सके। समारोह म...