बच्चों ने राहगीरों को पिलाया शर्बत
बांदा, मई 15 -- बांदा। भीषण गर्मी को देखते हुए जनसहयोग एवं सामाजिक सरोकार की भावना से शरबत वितरण किया गया। इस सामाजिक सेवा कार्य में इंटरनेशनल एमिटी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। विद्यालय के बच्चों ने आमजन को शीतल पेयजल वितरित कर सेवा, सहयोग एवं मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सामाजिक कल्याण के कार्यों के प्रति अपनी जागरूकता एवं जिज्ञासा प्रदर्शित की। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.