दुमका, मई 27 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के सीआरसी भंगाहीड़ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप का बुधवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। यह कैंप उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंगाहीड़ परिसर में आयोजित किया गया। समर कैंप में बच्चों ने पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया।

सृजनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण संकुल साधन सेवी विश्वजीत राहा के संयोजन व मार्गदर्शन में कैंप के दौरान बच्चों को ड्राइंग, पेंटिंग, कागज की कलाकृतियां बनाना, कोलाज तैयार करना तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने रंग-बिरंगी कलाकृतियों एवं आकर्षक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

भाषाई विकास और प्रेरणादायक फिल्म मौके पर भाषाई विकास को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन बच्चों को पांच अंग्रेजी शब्द एवं उनके हिन्दी अर्थ सिख...