आगरा, मार्च 28 -- वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद परिषदीय बच्चों ने मेट्रो की सैर का आनंद लिया। नगर क्षेत्र के ताजगंज वार्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय छीपीटोला के लगभग 50 छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक नरेश चंद ने डॉ. आरके सिंह, यश फाउंडेशन, कर्ण सिंह धाकड़ (पूर्व एआरपी) और मेट्रो रेलवे के सहयोग से सैर कराई। बच्चों को मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन से फतेहाबाद रोड स्टेशन तक और फिर वापस मनकामेश्वर स्टेशन तक निशुल्क यात्रा कराई गई। यात्रा के दौरान मेट्रो प्रशासन ने सुरक्षा के लिए अपना स्टाफ और मेट्रो स्पेशल फोर्स तैनात की। मेट्रो की सैर के साथ बच्चों ने जलपान का भी आनंद लिया और उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...