बेगुसराय, अप्रैल 14 -- बलिया, एक संवाददाता। शांति निकेतन इंटरनेशनल स्कूल नूरजमापुर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरक पंक्तियों के साथ हुई। विद्यालय के निदेशक कृष्ण कुमार गौतम ने कहा कि 14 अप्रैल केवल बाबा साहेब की जन्मतिथि नहीं, बल्कि न्याय, सामाजिक समानता और मानवाधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करने का दिन है। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और संविधान निर्माता थे, जिन्होंने देश को नई दिशा दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- जयंती के अवसर पर याद किए गए भीमराव अम्बेडकर यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.