मेरठ, मई 8 -- एसजी वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को मदर्स-डे के अवसर पर 'मेरी मां-मेरी प्रेरणा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और माताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने मां को समर्पित गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। माताओं के लिए भी कई प्रतियोगिताएं और फन गेम्स आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में विजेता माताओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक संजय चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. रूचि गुप्ता व उप-प्रधानाचार्या कृतिका रस्तोगी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- नर्चर किड्स प्ले स्कूल में मदर्स डे की धूम ...