फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 16 -- फर्रुखाबाद। जीडी गोयनका स्कूल, छिबरामऊ में एक पेड़ मां के नाम थीम पर चार दिवसीय पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा माताओं के सम्मान में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था। अभियान के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के नाम पर एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर नीम, पीपल, बरगद, अर्जुन, अशोक, आंवला, जामुन, आम, शीशम, गुलमोहर, अमलतास, कचनार तथा बेल जैसे छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में अनेक लोगों को स्वच्छ हवा, छाया और जीवन प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें- पौधे रोपने वाले बच्चों को 'हरियाली एम्ब...