धनबाद, मार्च 16 -- झरिया। झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संचालित साप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में रविवार को आगामी चैत्र नवरात्रि को ध्यान में रख कर बच्चों ने मां अम्बे के प्रति श्लोक का अभ्यास किया। इसके अलावा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का श्लोक, संस्कृत में अंताक्षरी, पहाड़ा, संस्कृत संभाषण, वार्तालाप गीत आदि पढ़ाया गया। मौके पर चेल्सी गोयल, माही, संध्या, सौम्या, श्रद्धा, आस्था, स्वाति, दिव्या, लाडो, कुमकुम, लक्ष्मी, परी, सावनी, सुहानी, प्राची, संजना, दिव्यंका, दीपिका, श्रेया, प्रियांशी, सोनिका, अनिरुद्ध, रितुराज, हर्ष साव, सत्या,सूरज, अनमोल, दिव्यांश,आयुष, राजवीर, अंश साव, श्लोक, युगवीर,अभी, शिवांश, अनिकेत, देवम कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.