गाज़ियाबाद, जनवरी 28 -- गाजियाबाद। प्रताप विहार के सेक्टर 12 स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में बुधवार को सीबीएसई कला एकीकृत परियोजना के तहत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के कक्षा एक के छात्र-छात्राओं ने सम्राट अशोक, रोबिन हुड, हरक्यूलिस जैसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय नायकों के चरित्र का मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का उद्घाटन स्कूल की निदेशिका मुनीष अग्रवाल व स्कूल प्रधानाचार्या रुचि गुप्ता ने अभिभावकों के साथ दीप प्रज्वलित करके किया। प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने कहा कि समारेाह का उद्देश्य बच्चों को विविधता में एकता तथा लक्ष्य प्राप्ति तक अनवरत कार्य करने की शिक्षा प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों को वैश्विक इतिहास की जानकारी प्राप्त होती है और साथ ही वह इन महानायकों की जीवनी से शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.