चंदौली, नवम्बर 26 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय पुरैनी नियामताबाद में बुधवार को बच्चों और शिक्षकों ने संविधान दिवस मनाया। इस दौरान संकुल प्रभारी बलिराम, सचिव अरविंद कुमार और प्रधानाध्यापक संजय यादव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रधानाध्यापक संजय यादव ने संविधान दिवस के बारे में बच्चों को जानकारी दी। साथ ही उन्हें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की शपथ एवं सकंल्प दिलाया गया। शिक्षकों ने कहा कि आजादी से पहले भारत में अंग्रेज शासको का कानून लागू था। साथ ही साथ देश में कई प्रकार के नियम कानून चलते थे। देश में कई प्रकार की कुरीतियों से देशवासियों को जूझना पड़ रहा था। जब देश आजाद हुआ उसके बाद 26 नवंबर के ही दिन देश का नया संविधान लागू हुआ। संविधान ही भारतीय जनमानस में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.