बच्चों ने मतदान कर चुने अपने मंत्री, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह
पूर्णिया, मई 27 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय जलालगढ़ में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बाल संसद का गठन किया गया। चुनाव की तर्ज पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मतदान के माध्यम से विभिन्न मंत्री पदों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। इसके बाद बच्चों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह पर मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त किया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। चुनाव को सफल बनाने में साथी संस्था की विद्यालय मेंटर नूतन कुमारी, वॉलेन्टियर गणेश कुमार एवं मुन्नी कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- बच्चों ने मतदान कर चुने अपने मंत्री, छात्र-छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.