रुद्रपुर, मार्च 25 -- सितारगंज। बैडमिंटन क्लब के नन्हें खिलाड़ियों और सदस्यों ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंडी परिसर में स्थित सीमेंटेड बैडमिंटन कोर्ट को वुडन कोर्ट में बनाए जाने और उसके रख-रखाव की मांग की। क्लब के सदस्य मोहित तिवारी ने बताया कि वर्तमान में नगर में कहीं भी वुडन बैडमिंटन कोर्ट उपलब्ध नहीं है, जिससे छोटे बच्चों और अन्य खिलाड़ियों को सीमेंटेड कोर्ट में खेलने में असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि यदि नगर में वुडन कोर्ट बन जाता है तो सितारगंज क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा और भविष्य में खिलाड़ी बैडमिंटन और अन्य खेलों के माध्यम से नगर और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मांग पत्र पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। यहां हरिशंकर रस्तोगी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.