धनबाद, मार्च 2 -- झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संचालित सप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में रविवार को होली व चन्द्रग्रहण के अवसर पर बरती जाने वाली सावधानी व बोले जाने वाले मंत्रों का अभ्यास बच्चों को कराया गया। इसके अलावा संस्कृत में अंताक्षरी, पहाड़ा, संस्कृत संभाषण, वार्तालाप, गीत आदि का भी अभ्यास हुआ। संस्कृत पढ़ाने का कार्य हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने किया। घनश्याम अग्निहोत्री द्वारा बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर गीता पांडे, वैभव अग्निहोत्री, याचना कुमारी, नंदिनी कुमारी, प्राची कुमारी, चेल्सी गोयल, माहिरा कुमारी, आस्था, बेबी, संजना, लाडो, गुनगुन, कुमकुम, लक्ष्मी, वैष्णवी, स्वाति, परी, सौम्या, सोनाली, अनमोल, दिव्यांश सिंह, लव्यास, सत्या गुप्ता, राजवीर, रितुराज, आदित्य, आदर्श आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.