अयोध्या, अप्रैल 4 -- अयोध्या। तीन से पन्द्रह वर्ष के 25 बच्चों ने शनिवार को प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित प्रसंगों का भरत नाट्यम के माध्यम से बड़ा ही मनोहारी दृश्य उकेरा। चेहरे के हाव भाव, आंखों की चितवन और पूरे शरीर के सधे संचलन से इन नन्हे मुन्नों ने अभिव्यक्ति का ऐसा हृदयस्पर्शी समूह चित्र प्रस्तुत किया कि देखने वाले सभी लोग वाह-वाह कर उठे।यह सभी बच्चे शिवा डांस इंस्टीट्यूट गाजियाबाद के थे और संचालिका सोनिका श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में कार्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंचे थे। यह इंस्टीट्यूट डॉ विनोदिनी श्री सुरेन्द्र सेवा ट्रस्ट अयोध्या द्वारा संचालित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.