बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
गंगापार, मार्च 26 -- कौंधियारा क्षेत्र के सेहरा स्थित स्व. राज किशोर स्मारक पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिवक्ता अर्चना पासी ने किया। बच्चों ने नृत्य, नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया। अंत में मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राहुल सिंह, प्रबंधक राजेश, पूजा, जान्वी, दिनेश, राज प्रभाकर व सुरेन्द्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.