चम्पावत, फरवरी 26 -- लोहाघाट। जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में स्कूल ट्यूनिंग प्रोग्राम के तहत जूनियर हाईस्कूल चौड़ाढेक के साथ स्कूल साझेदारी की। इस दौरान बच्चों ने बिशंग के कड़ाई देवी और बाणासुर किले का भ्रमण किया। स्कूल प्रभारी लक्ष्मण सिंह मेहता ने छात्र-छात्राओं को दोनों स्थानों के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। वापसी के दौरान छात्रों ने कोलीढेक झील का भ्रमण किया। यहां शिक्षक जगदीश चंद्र पाटनी, इंद्रा आर्या, जया जोशी, करुणा गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...