बेगुसराय, फरवरी 21 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड के गढ़हरा मध्य विद्यालय में शनिवार को एचएम सिकंदर कुमार पासवान के नेतृत्व में कक्षा एक से तीन तक के चयनित बच्चों के बीच सृजनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सभी बच्चों को पांच पांच पेपर दिया गया। बच्चों ने अपने हुनर के माध्यम से पानी जहाज, पंखा, गेंद, बंदूक, हवाई जहाज, पटाखा आदि तेजी से बनाए। इस रचनात्मक खेल से बच्चों में उत्साह दिखा। मौके पर शिक्षक मो. खालिद सैफुल्लाह रहमानी, अंकिता मिश्रा, रंजीत कुमार सिंह, कुमारी सुमित्रा, सुधीर वर्मा, संगीता कुमारी, किरण कुमारी, सफकत आफरीन, सुनील मंडल आदि ने सहयोग किया। बताया कि बच्चों ने कागजों का उपयोग करके शानदार रचनात्मक कला का प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने कागज को मोड़कर कई खिलौने बनाए। इन गतिविधियों में कागज की नाव, हवाई जहाज, पवन चक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.