बच्चों ने बनाई तिरंगा टोपी और राखी
कौशाम्बी, अगस्त 13 -- प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर में गुरुवार को 'हर घर तिरंगा'कार्यक्रम के तहत स्कूल से रैली निकाली गई। रैली में पूरे उत्साह के साथ बच्चे शामिल हुए। छात्र व शिक्षकों के साथ अभिभावक भी इस रैली का हिस्स रहे। इस दौरान बच्चे जय मां भारती, जय हिंद का नारा लगाते रहे। बच्चों की टोली को देखकर गांव के लोग अभिभूत रहे और वे भी साथ में रैली का हिस्सा बन गए। इस रैली को सफल बनाने में शिक्षिका डॉ. शालिनी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शालिनी सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने खुद तिरंगा टोपी बनाई और तिरंगा राखी भी बनाई। साथ ही गांव के लोगों को इसे प्रदर्शित कर प्रोत्साहित किया कि अबकी त्योहार में इसी राखी का घर-घर बहनें भाइयों को बांधेंगी। यह भी पढ़ें- Haridwar News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.