उरई, सितम्बर 20 -- उरई। संवाददाता रेल कर्मियों के बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए रेलवे द्वारा उच्च श्रेणी के स्टेशन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए बच्चों ने शानदार तरीके से विभिन्न आकृति की चित्रकला बनाकर प्रदर्शन किया।निगरानी में लगे कर्मचारियों में अवधेश कुमार ने बताया कि तीन ग्रुपों में कराई गई प्रतियोगिता में 6 से 15 साल तक के आधा सैकड़ा बच्चों ने हिस्सेदारी की।एसएस सभागार परिसर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने फलों की टोकरी, रेलगाड़ी या फिर पसंदीदा कार्टून के साथ ही विद्यालय की पिकनिक व सुंदर बगीचा, शादी का दृश्य व माता, पिता के साथ रेल यात्रा आदि विषयों में चित्रकला दिखाकर प्रतिभा को निखारा। यह भी पढ़ें- Jhansi News: जेन अल्फा ने रंगों से बयां किए अपने सपने प्रतियोगिता निगरानी में लगे अवधेश ...