बच्चों ने फनसिटी वाटर पार्क में की मस्ती
बदायूं, मई 29 -- नगर के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में चल रहे समर कैंप के छठे दिन विद्यार्थियों के लिए बरेली स्थित फनसिटी वाटर पार्क का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने वेव पूल, मल्टी लेन स्लाइड्स, साइक्लोन राइड और अन्य एडवेंचर गतिविधियों का आनंद लिया। डीजे की धुनों पर कृत्रिम वर्षा के बीच आयोजित रेन डांस में बच्चों ने जमकर मस्ती की। डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे भ्रमण बच्चों में टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, सीके शर्मा, केशव शर्मा, विश्व दीपक शर्मा, सिदरा खान, साक्षी गुप्ता समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खीमा बिष्ट स्कूल में समर कैंप का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.