पीलीभीत, सितम्बर 17 -- बीसलपुर। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में जीत का परचम लहराया। विजयी बच्चों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। बीसलपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय विज्ञान एवं गणित की प्रतियोगितायें दिनांक 12 से 14 सितंबर को सरस्वती शिशु मन्दिर, रेलवे रोड एटा में सम्पन्न हुई। जिसमें बीसलपुर की विज्ञान प्रश्न मंच की टीम (अभ्यांश, समृद्धि और प्रांजल) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्श में आर्यन राठौर ने द्वितीय तथा अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित प्रदर्शन में ऋषभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आचार्य गणित पत्रवाचन में ओमप्रकाश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य हरीशचंद्र शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान ...