सिमडेगा, सितम्बर 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार को रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर स्कूल के भईया बहनों ने मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का धारण कर मनमोहक झांकी प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में चारों दलों के प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में शिवाजी दल द्वारा रक्तबीज का वध करते हुए मां दुर्गा और मां काली के भव्य रूप का चित्रण किया गया। एकलव्य दल द्वारा नवदुर्गा के विभिन्न रूपों को दर्शाया गया। आरुणि दल के झांकी में महिषासुर का संहार करते हुए मां दुर्गा तथा माता लक्ष्मी का रूप दर्शाया गया। भरत दल की झांकी में भगवान शिव के लिए तपस्या करती हुई माता ब्रह्मचारिणी का रूप प्रस्तुत किया गया। मौके पर निर्णायक मंडली द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर विजेताओं की घोषणा हुई। जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.