पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की सुरभि कॉलोनी शाखा एवं टनकपुर रोड शाखा में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आकर्षक मॉडल्स एवं प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जिनमें उनकी सृजनात्मक क्षमता और नवाचार स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रबंध निदेशक देवेन्द्र सिंह छाबड़ा एवं प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, संगीत एवं कंप्यूटर विषयों से संबंधित विविध मॉडल्स एवं प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.