जौनपुर, अप्रैल 8 -- सुइथाकला। क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बरबसपुर में शिक्षा चौपाल और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुई। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, विशिष्ट अतिथि डॉ. देवी प्रसाद सिंह शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा ग्रामीण विकास की आधारशिला है। उन्होंने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए शिक्षकों से नई तकनीक अपनाकर पढ़ाई को रोचक बनाने की अपील की। बीईओ बिपुल कुमार उपाध्याय ने प्रधानाध्यापक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.